संदेश

Featured post

जान जाए पर उस बगीचे से मत जाना…” आखिर क्यों कहते थे गाँव वाले?

कहते हैं कि कभी - कभी बुजुर्ग जिस काम के लिए मना करते हैं , उन्हें मान लेना चाहिए। पर हम जवानी के जोश में अक्सर ऐसे कदम उठा लेते हैं जहाँ जान पर बन आती है। कुछ ऐसा ही हादसा मेरे पिताजी के साथ हुआ जहाँ उन्होंने बुजुर्गों की बात को दरकिनार कर अपने जवानी के जोश में ऐसी गलती की जहाँ पर उनकी जिंदगी बड़ी मुश्किल से बच पायी। अगर उस रात उन्हें कुछ हो जाता तो शायद यह कहानी बताने के लिए मैं आज इस दुनिया में ही नहीं होता। वैसे मेरे पिताजी के साथ दो बहुत भयानक डरावने हादसे हुए हैं पर उनमें से एक वाकया मैं आज आप लोगों के साथ साझा कर रहा हूँ। नमस्कार दोस्तों , मेरा नाम अरुण है। मैं यूपी के जिला गोरखपुर के एक गाँव का रहने वाला हूँ। मैं जो ये भयानक वाकया आपके साथ शेयर कर रहा हूँ , वो मेरे पिताजी के साथ साल 1985 में हुआ था , जब यूपी के गाँव बहुत पिछड़े होते थे। गाँव में न किसी तरह की बिजली थी और न ही सड़क हुआ करती थी। आप सोच सकते है...